Responsive Menu
Add more content here...

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोकर में सियासी हंगामा, पूर्व शिक्षा मंत्री गीता श्री उरांव नामकुम थाना में हिरासत

Spread the love

रांची, 9 जून: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर सोमवार को उस समय सियासी तनाव बढ़ गया, जब झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता श्री उरांव, फूलचंद तिर्की और हेलेंस टोप्पो अपने समर्थकों के साथ सुबह 11 बजे के आसपास श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। उसी समय राज्यपाल और मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कार्यक्रम भी तय था।

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन ने नेताओं से स्थल खाली करने को कहा, मगर इंकार के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गीता श्री उरांव व उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर नामकुम थाना ले जाया। थाना सूत्रों के अनुसार, उनसे पूछताछ जारी है। समर्थकों ने इस कदम को “लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन” बताया और पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया।

घटना के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सी. पी. सिंह, नवीन जायसवाल और राजेश ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता भी समाधि स्थल पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

ज्ञात हो, सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद में भी गीता श्री उरांव प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरी थीं। उस पृष्ठभूमि में प्रशासन ने इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कदम उठाया। फिलहाल कोकर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं जारी हैं।