Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में दिवंगत पंचायत सचिव सुनील महतो को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

प्रखंड सभागार में आयोजित शोक सभा में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी अंतिम विदाई

चाकुलिया, 10 जून संवाददाता (रोहन सिंह): चाकुलिया प्रखंड सभागार में मंगलवार को माटियाबांधी पंचायत के दिवंगत पंचायत सचिव सुनील महतो को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड और अंचल कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा में अंचल अधिकारी नवीन पुरती और प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर सुनील महतो की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभा में पंचायत सचिव कुंज बिहारी साव, प्रदीप कुमार मंडल, बीपीआरओ शिवानंद घाटवारी, कृष्ण चंद्र दंडपाट, सुकुमार घोष, पूनम कुमारी, प्रीति त्रिपाठी, पल्लव भगत, सनी कुमारी, कनीय अभियंता राजेश राउत, हर प्रसाद महतो, जनसेवक विश्वनाथ मांडी, तापस दास, मंगल मुर्मू सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

सभी ने सुनील महतो के कार्यों और सरल स्वभाव को याद करते हुए उनके निधन को प्रखंड के लिए एक बड़ी क्षति बताया।