चाकुलिया, 14 जून 2025 | संवाददाता (रोहन सिंह)
मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए चाकुलिया क्षेत्र के विधायक समीर कुमार महान्ती ने बड़ामारा पंचायत के माचाडीहा गांव के अनाथ बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
गौरतलब है कि माचाडीहा निवासी जयदेव गोप की हाल ही में गुजरात जाते समय ट्रेन से गिरने से मौत हो गई थी। कुछ माह पूर्व ही उनकी पत्नी शितला गोप का भी बीमारी के कारण निधन हो गया था। माता-पिता दोनों के निधन से परिवार की चार संतानें अनाथ हो गईं।
इस दुःखद परिस्थिति की जानकारी मिलने पर विधायक समीर महान्ती ने संवेदना व्यक्त करते हुए तत्काल 50 किलो चावल और आर्थिक सहायता विधायक प्रतिनिधि कीर्ति सुंदर महतो के माध्यम से भिजवाई।
इसके साथ ही विधायक ने बच्चों को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत आर्थिक और चिकित्सा सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया।
मौके पर देवनाथ दास भी कीर्ति के साथ मौजूद थे।
स्थानीय लोगों ने विधायक की इस त्वरित पहल की सराहना की और बच्चों के भविष्य को लेकर उम्मीद जताई।