Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया की गौशाला में कर्मचारियों को अंगवस्त्र वितरित कर किया गया सम्मानित

Spread the love

चाकुलिया (झारखंड), 15 जून संवाददाता रोहन सिंह:
चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में रविवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गौशाला के अध्यक्ष श्री गिरिधारी लाल गोयंका ने संस्था में कार्यरत 70 से अधिक पुरुष एवं महिला कर्मचारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गोयंका ने कहा, “राष्ट्र निर्माण में मजदूरों का योगदान अतुलनीय होता है। गौशाला को सुचारु और बेहतर ढंग से संचालित रखने में इन कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।”

इस अवसर पर गौशाला समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें उपाध्यक्ष आलोक लोधा, सचिव संजय लोधा, रबिंद्र नाथ मिश्रा, दुर्गा प्रसाद लोधा, विनोद धनानिया, पवन गोयंका, अनूप केड़िया, राज गोयंका, गोलू गोयंका, बीरेंद्र गिरी, छवि नाथ महतो, राखो हरि पानी, सागर धल, मनोज दास समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।