Responsive Menu
Add more content here...

कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा से पहले खुला बड़ा खुलासा! बाड़ाघाट जाने वाली सड़क क्यों बनी श्रद्धालुओं के लिए खतरा ?

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव के पास स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कान्हाईश्वर पहाड़ में आगामी 5 जुलाई को वार्षिक पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके ठीक अगले दिन 6 जुलाई को बाड़ाघाट में मेला भी लगाया जाएगा।

हालांकि, बाड़ाघाट से कान्हाईश्वर पहाड़ तक जाने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और कई हिस्सों में बड़े-बड़े पत्थर उभर आए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को चलने और वाहनों के गुजरने में भारी दिक्कत होगी।

इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने आश्वासन दिया है कि पूजा और मेला से पहले सड़क पर मोरम और डस्ट डालकर उसे चलने लायक बना दिया जाएगा, ताकि आने-जाने में किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो।

स्थानीय ग्रामीणों और आयोजन समिति ने भी प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए, ताकि आयोजन सकुशल और श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ संपन्न हो सके।

कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा और बाड़ाघाट मेला दोनों धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से इस क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। सड़क की स्थिति सुधारे जाने से न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।