Responsive Menu
Add more content here...

धालभूम के नए अनुमंडल पदाधिकारी बने अर्नव मिश्रा, संभाला पदभार

Spread the love

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2023 बैच के अधिकारी अर्नव मिश्रा ने आज धालभूम अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने अपने नवीन प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ किया।

पदभार ग्रहण के उपरांत नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने उपायुक्त को अपनी ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

शिष्टाचार भेंट के दौरान उपायुक्त ने अर्नव मिश्रा को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रशासनिक कार्यों के सुगम एवं प्रभावी संचालन, जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन तथा अनुमंडल क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

उपायुक्त ने आशा व्यक्त की कि नए अनुमंडल पदाधिकारी अपने कार्यकाल में प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारेंगे।