Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: ग्राम सभा में रेलवे परियोजना को ग्रामीणों की सहमति, भूमि अधिग्रहण और विस्थापन पर बनी सहमति

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)
साकरा पंचायत के गामारिया गांव में बुधवार को ग्राम प्रधान बनमाली नायक की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे की महत्वाकांक्षी बुड़ामारा-चाकुलिया नई रेलवे लाइन परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

ग्राम सभा में रेलवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर ग्रामीणों ने अपनी राय रखी। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे परियोजना के विरोध में नहीं हैं, लेकिन शर्त यह है कि जिन परिवारों की जमीन और मकान अधिग्रहित होंगे, उन्हें उचित मुआवजा और सुरक्षित जगह पर पुनर्वास मिलना चाहिए।

ग्राम प्रधान ने कहा कि रेलवे परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ ही प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों ने एक स्वर से प्रस्ताव पारित कर परियोजना के लिए ग्रीन सिग्नल दिया।

ग्राम सभा में मौजूद खड़गपुर रेलवे सब-डिविजनल इंजीनियर अदिति मारना, प्रखंड कार्यालय के तहसीलदार दिनेश दास, ग्राम प्रधान रंजीत मुंडा और वार्ड सदस्य सुभाष मुंडा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

इस निर्णय के बाद अब उम्मीद है कि रेलवे परियोजना के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया और तेज होगी और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा तथा पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा।