Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: पारुलिया पंचायत में ‘आदि कर्मयोगी’ अभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)
बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया पंचायत में बुधवार को ‘आदि कर्मयोगी’ अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनजातीय विकास और सामाजिक परिवर्तन के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि वे इस अभियान से जुड़कर विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से सेवा कार्यों में कैसे सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। मास्टर ट्रेनर्स ने अभियान की बारीकियों से अवगत कराते हुए प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित किया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे समाज में बदलाव लाने और विकास कार्यों को गति देने में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

इस मौके पर पंचायत मुखिया सुप्रणा सिंह, उप मुखिया पिऊ दास, पंसस झरना नायक, मास्टर ट्रेनर्स चंदना नायक और रेवती नायक मौजूद रहीं। साथ ही रोजगार सेविका सुभद्रा बेरा, पंचायत सचिव राहुल चौरसिया, पंचायत सहायक सौरभ मिश्रा, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका और विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान भी शामिल हुए।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल ग्रामीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ, बल्कि समुदाय में सामूहिक भागीदारी और सकारात्मक सामाजिक बदलाव की ओर भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।