Responsive Menu
Add more content here...

खंडामौदा पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय में वार्षिक उत्सव कल,मंत्री दीपक बिरुआ मुख्य अतिथि के रूप में होंगे सामिल

Spread the love

बहरागोड़ा।संवाददाता

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत खंडामौदा पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय में वार्षिक उत्सव कल 31 जनवरी को मनाया जाएगा। समारोह में झारखंड के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ बतौर मुख्य अतिथि, स्थानीय विधायक समीर महंती पूर्व विधायक कुणाल षडंगी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उसी दिन स्कूल में हो रहे खेलकूद प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। यह जानकारी स्कूल के प्रबंधन समिति के सदस्य मनोरंजन गिरी ने दिया।