बहरागोड़ा।संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बनकाटा गांव में रामसाई मंडी की अध्यक्षता में गांव के महिला एवं पुरुषों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्गीय पूर्व माझी बाबा बेज सोरेन के निधन के बाद रिक्त पड़े माझी पद पर उनके पुत्र बाघराय सोरेन को पदभार सौंपने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान आदिवासी पारंपरिक शासन व्यवस्था के तहत बहरागोड़ा के तोरप परगना शिल्हु मंडी ने नए माझी बाबा बाघराय सोरेन को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर तोरप परगना शिल्हु मंडी ने कहा कि माझी व्यवस्था आदिवासी समाज की प्राचीन परंपरा और रूढ़िगत शासन प्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है। यह व्यवस्था आदिवासी समाज को अपनी पारंपरिक शासन प्रणाली के अंतर्गत अधिकार प्रदान करती है और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करती है।
बैठक में मधुसूदन किस्कू, नायकु किस्कू, लाबाई हेंब्रम, धनाई हेंब्रम, बिंदु हेंब्रम, मेघराय मुर्मू, धानी हेंब्रम, पानमानी किस्कू, मालती सोरेन, अंजलि मंडी, वीर सिंह सोरेन, हीरामणि टुडू, नीरू मुर्मू सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।