Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: 20 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही जांच

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत अंतर्गत राजबांध गांव में रविवार की दोपहर एक 20 वर्षीय युवती ने फंदे से झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान नीलिमा महतो के रूप में हुई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। दादा-दादी खेत में काम कर रहे थे, जबकि मां किसी आवश्यक कार्य से बाहर गई थीं। मृतका के छोटे भाई रंजन महतो ने बताया कि बहन ने उसे तालाब जाकर नहाने के लिए कहा था। जैसे ही वह तालाब गया, पीछे से नीलिमा ने यह कदम उठा लिया।

गांव की एक बच्ची ने सबसे पहले युवती को फंदे पर लटका हुआ देखा और शोर मचाया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवती को नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकुलिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर थाना के एसआई कबिंद्र पोद्दार और सुकलाल हांसदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।