Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: सहायक शिक्षक स्वपन परिहारी का आकस्मिक निधन, विधायक ने जताया शोक

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :

चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत अंतर्गत आमलागोड़ा गांव निवासी सहायक शिक्षक स्वपन परिहारी का आकस्मिक निधन हो गया। स्वपन परिहारी झामुमो के वरिष्ठ नेता गोपन परिहारी के बड़े भाई भी थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती स्वपन परिहारी के आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, नगर अध्यक्ष मो. गुलाब, राजा बारीक, सुजीत दास, गौतम दास, मिथुन कर, राजू कर्मकार, हरो नायक, तरुण महतो और विश्वजीत भोल सहित कई पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।