Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को सख्त चेतावनी

Spread the love


चाकुलिया | संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत प्रशासन ने बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर पंचायत के प्रशासक मोटाय बानरा के निर्देश पर की गई, जिसके तहत अधिकारियों की टीम ने बाजार की मुख्य सड़कों का निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

चाकुलिया नया बाजार मुख्य सड़क पर अज्ञात ट्रैक्टर द्वारा गिराए गए बालू पर भी नगर पंचायत ने संज्ञान लिया। नगर प्रबंधक अनंत खलको ने बताया कि सड़क पर पड़े बालू को जब्त किया जाएगा, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

अधिकारियों की रही मौजूदगी


इस अभियान में कनीय अभियंता हरिमोहन पाणिका, राजस्व निरीक्षक बीरेंद्र उरांव, विशाल तिर्की, असीम नाथ समेत नगर पंचायत के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। नगर प्रशासन ने शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।