चाकुलिया: उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातू एवं कालापाथर ग्राम पंचायत में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना एवम अबुआ आवास योजना निर्माण का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होने योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की तथा अपूर्ण योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा, मुखिया शिव चरण हांसदा, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सुमन मिश्रा,ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर जितेश कुमार सिंह, जिला परिषद के सहायक परियोजना पदाधिकारी अखिलेश कुमार, ग्राम रोजगार सेवक समेत अन्य उपस्थित थे।