चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :
गांव के पास पहुंचा जंगली हाथी
चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत अंतर्गत कलसीमूंग गांव में शनिवार शाम एक जंगली हाथी के अचानक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथी जंगल से निकलकर गांव के समीप आ गया, जिससे लोगों के बीच भय का माहौल बन गया।
वन विभाग को दी गई सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की गतिविधि लगातार बढ़ रही है।
दो दिनों से सक्रिय है हाथियों का झुंड
ग्रामीणों के अनुसार बीते दो दिनों से हाथियों का एक झुंड लगातार कलसीमूंग गांव के आसपास घूम रहा है और खेतों में लगी गरमा धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है।
ग्रामीणों ने की सुरक्षा की मांग
हाथियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए हाथियों को गांव से दूर खदेड़ने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।