Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया : अधेड़ व्यक्ति ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

चाकुलिया | संवाददाता (रोहन सिंह)

चाकुलिया प्रखंड के लोहामालिया गांव में गुरुवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति के द्वारा आत्महत्या करने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुना नायक (47 वर्ष) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, कुना नायक ने अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित करम पेड़ की डाली में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही चाकुलिया थाना के एसआई कबिंद्र पोद्दार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, मृतक की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह तनाव में रहता था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।