चाकुलिया | संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड के सुनसुनिया गांव के पास सोमवार देर शाम एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान मंगल सबर (57 वर्ष), निवासी सुनसुनिया गांव, के रूप में की गई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगल सबर किसी कार्य से घर से बाहर निकले थे और रेल पटरी पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना पर मंगलवार को चाकुलिया थाना के एसआई कबिंद्र पोद्दार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।