Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया : रंगोली प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Spread the love

चाकुलिया | संवाददाता (रोहन सिंह)

चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भरा नजर आया।

कार्यक्रम में विजयी हाउस ग्रुप को शील्ड और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रथम स्थान — विवेकानंद हाउस को शील्ड

द्वितीय स्थान — बिरसा हाउस को शील्ड

तृतीय स्थान — टैगोर हाउस को ट्रॉफी

चतुर्थ स्थान — रमण हाउस को ट्रॉफी

पुरस्कार वितरण के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भवेश गोप, प्रधानाध्यापक बी.एस. नायेक, तथा शिक्षक गोविंद गोप, कमलेश सिंह, अविनाश कुमार, राईमोनी टुडू, सीतामनी टुडू, अरुण कुमार महतो, सौरभ कुमार महतो और अंजन कुमार भोल उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं और विद्यालय के सांस्कृतिक माहौल को और समृद्ध बनाती हैं।