Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में 10-11 अप्रैल को 3 घंटे बिजली कटौती

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :

चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के लोगों को आगामी 10 और 11 अप्रैल को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन दोनों दिनों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस संबंध में एसडीओ एहसान अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कटौती आवश्यक मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है।

उन्होंने बताया कि चाकुलिया पीएसएस और बालीबांध पीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में 33 केवी लाइन पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके तहत

Read More : राज्यपाल से मिला कोल्हान प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

  • इंसुलेटर बदले जाएंगे
  • नए पोल लगाए जाएंगे
  • पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई की जाएगी

अधिकारी के अनुसार, बिजली आपूर्ति को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह कार्य बेहद जरूरी है। इसी कारण कुछ घंटों के लिए बिजली सेवा बाधित रहेगी।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान आवश्यक तैयारी कर लें और सहयोग करें, ताकि कार्य समय पर पूरा किया जा सके।