Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: पुरनापानी का अधूरा मॉडल स्कूल बना जुआ और शराब का अड्डा, प्रशासन को जानकारी फिर भी कार्रवाई नहीं

Spread the love

चाकुलिया | संवाददाता ( रोहन सिंह)
चाकुलिया नगर पंचायत के पुरनापानी गांव के पास वर्षों से अधूरा पड़ा मॉडल स्कूल भवन अब शिक्षा का केंद्र बनने के बजाय असामाजिक तत्वों की पनाहगाह बन गया है। जहां कभी बच्चों की पढ़ाई की उम्मीद थी, अब वहां जुआ और शराबखोरी का माहौल हावी है।

ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही विद्यालय परिसर में जुआरियों और शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जो देर रात तक जुआ खेलते और शराब का सेवन करते हैं। स्कूल परिसर और पीछे स्थित शाखा नहर के किनारे शराब की खाली बोतलें, ताश के पत्ते और गंदगी बिखरी रहती है, जिससे पूरे इलाके का वातावरण बिगड़ गया है।

लोगों ने बताया कि इन गतिविधियों की जानकारी स्थानीय प्रशासन को है, फिर भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी मौन बने हुए हैं, जिससे असामाजिक तत्वों का मनोबल और बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अधूरे स्कूल भवन को जल्द से जल्द सुरक्षित कर सील किया जाए और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि गांव में शांति और सुरक्षा बहाल हो सके।

मुख्य बिंदु:

पुरनापानी का अधूरा मॉडल स्कूल असामाजिक तत्वों का ठिकाना बना

रात में खुलेआम जुआ और शराब का सेवन

ग्रामीणों ने की भवन को सुरक्षित करने की मांग

प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं