चाकुलिया: चाकुलिया–केरुकोचा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा बड़ामारा पंचायत भवन के पास हुआ, जहां एक बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई।
बाइक सवार ने मारी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ामारा गांव निवासी ओम प्रकाश गोस्वामी बाइक से चाकुलिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में साइकिल से जा रहे दोना कर्मकार और उनकी पत्नी मालती कर्मकार को उनकी बाइक ने टक्कर मार दी।
दंपती गंभीर, बाइक सवार को भी चोट
टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक पर पीछे बैठे रवि मुंडा को भी चोटें आईं।
ग्रामीणों की मदद से पहुंचा अस्पताल
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने पर सभी घायलों को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
स्थिति खतरे से बाहर
चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।