Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: मालकुंडी, माटियाबांधी और बर्डीकानपुर में आयोजित हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया प्रखंड के मालकुंडी, माटियाबांधी और बर्डीकानपुर पंचायत में सोमवार को आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच प्रमुख के हाथों परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी नवीन पुरती, प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा और ‌ पंचायत के जनप्रतिनिधि समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।