Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत ने दिलाई शपथ, प्लास्टिक मुक्त समाज का लिया संकल्प

Spread the love

संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
चाकुलिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नगर पंचायत चाकुलिया द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत परिसर में प्लास्टिक उपयोग को रोकने और पर्यावरण की रक्षा हेतु शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

शपथ के बाद जागरूकता रैली निकाली गई, जो नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर नया बाजार के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः कार्यालय में समाप्त हुई। रैली के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और इसके स्थान पर वैकल्पिक उपाय अपनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत की कनीय अभियंता मीता राय, हरिमोहन पानिका, वीरेंद्र उरांव, रेणुका महतो, असीम नाथ, अरुण महतो सहित अनेक पदाधिकारी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। सभी ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के बहिष्कार का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना और प्लास्टिक मुक्त समाज की ओर एक ठोस कदम बढ़ाना था। नगर पंचायत ने भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को लगातार जारी रखने की बात कही।