चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 की नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य इंदू देवी ने रविवार की शाम विजय जुलूस निकाला। इस दौरान उनके पति एवं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा भी मौजूद रहे।
अबीर-गुलाल और पटाखों के साथ मनाई खुशी
गाजे-बाजे के साथ निकाले गए जुलूस में समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर तथा पटाखे फोड़कर जीत की खुशी जाहिर की। जुलूस उनके आवास परिसर से शुरू होकर वार्ड क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरा।
कई जनप्रतिनिधि रहे शामिल
विजय जुलूस में वार्ड संख्या 11 की नवनिर्वाचित सदस्य मौसमी मल्लिक, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत कुमार झुनझुनवाला, प्रियांशु शर्मा, नीरज सिंह, धीरज सिंह सहित कई समर्थक और गणमान्य लोग शामिल हुए।
विकास को बताया प्राथमिकता
जुलूस के उपरांत इंदू देवी ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वार्ड क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।