Responsive Menu
Add more content here...

चतरा में कुख्यात अपराधी उत्तम यादव का एनकाउंटर, हजारीबाग में गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

चतरा।
झारखंड पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी उत्तम यादव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। हजारीबाग में हाल ही में एक व्यापारी की दुकान पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले उत्तम यादव की तलाश पुलिस कई जिलों में कर रही थी।

जानकारी के अनुसार हजारीबाग और चतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मार्ग पर छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को देखते ही उत्तम यादव ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह मौके पर ढेर हो गया।

कुछ दिन पहले ही उत्तम यादव ने एक वीडियो जारी कर हजारीबाग सहित कई जिलों के कोयला कारोबारियों और व्यापारियों को रंगदारी नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बताया जाता है कि वह लंबे समय से कारोबारी वर्ग से वसूली की कोशिश कर रहा था।

इससे पहले पलामू में कुख्यात अमन साहू के एनकाउंटर के बाद, यह झारखंड पुलिस की दूसरी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।