Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले के मुख्य आरोपी पंचायत सचिव सुनील महतो का निधन

Spread the love

चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
माटियाबांधी पंचायत में उजागर हुए बड़े फर्जीवाड़ा मामले में नामजद आरोपी पंचायत सचिव सुनील महतो (59) का निधन हो गया। वे विगत रात जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान चल बसे। बताया गया कि वे हाई शुगर, किडनी संक्रमण समेत कई बीमारियों से पीड़ित थे। जेल भेजे जाने के बाद से ही उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था।

सुनील महतो धालभूमगढ़ प्रखंड के मुढ़ाकाटी गांव के मूल निवासी थे और लंबे समय से चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत में बतौर सचिव पदस्थापित थे। अप्रैल 2025 में माटियाबांधी पंचायत में 4273 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा के बयान पर चाकुलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इस मामले में पंचायत सचिव के साथ दो अन्य वीएलई – सपन महतो (माटियाबांधी) और शिवम दे (मालकुंडी) को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पूरे राज्य से कुल सात आरोपियों को जेल भेजा है। इनमें मुख्य सरगना सोनू कुमार का नाम भी शामिल है।

सुनील महतो की गिरफ्तारी 3 मई 2025 को हुई थी। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया गया और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

सुनील महतो का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव मुढ़ाकाटी लाया जाएगा।
फर्जी प्रमाण पत्र घोटाले की जांच अभी भी जारी है और प्रशासन इसमें गहराई से पड़ताल कर रहा है।