Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: आपसी विवाद में दिव्यांग समेत पति-पत्नी और मां के साथ मारपीट, तीन घायल

Spread the love

चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
चाकुलिया प्रखंड के बेंद गांव में शनिवार को आपसी विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दिव्यांग संजय मंडल, उनकी पत्नी वीणा मंडल और मां अंजु मंडल शामिल हैं। तीनों को इलाज के लिए चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी घरेलू बात को लेकर शशधर मंडल और उनके पुत्र भमर मंडल ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया गया कि घायल संजय मंडल के घर के सामने सड़क पर खोसला (धान सुखाने के लिए) बिछाया गया था, जिसे लेकर विवाद हुआ। इसी बात से नाराज होकर शशधर मंडल (संजय के चाचा) और उनका पुत्र भमर मंडल मारपीट पर उतारू हो गए।

घायल वीणा मंडल ने बताया कि उनके परिवार को जानबूझकर निशाना बनाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CHC में घायलों का बयान दर्ज किया। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने मामले को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद होने की बात भी कही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस सतर्क बनी हुई है।