Responsive Menu
Add more content here...

उपायुक्त ने मानगो में वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, दिए त्वरित राहत और प्रबंधन के निर्देश

Spread the love

जमशेदपुर | 30 जून 2025
लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को मानगो क्षेत्र के जलजमाव व बाढ़ संभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निचले क्षेत्रों, स्वर्णरेखा नदी के तटीय मोहल्लों और अन्य संवेदनशील स्थलों की स्थिति का जायजा लिया।

🔹 निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार समेत अन्य नगर निकाय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की गहन समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिया कि जहां कहीं भी जलभराव की समस्या है, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि

“पंप सेट, ट्रैक्टर और सफाईकर्मियों की टीम को हर समय सतर्क और तैयार रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।”

🔸 निचले इलाकों के लिए विशेष सतर्कता

उपायुक्त ने निर्देशित किया कि तटीय व निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को समय पर अलर्ट किया जाए। साथ ही वहां निगरानी बढ़ाई जाए ताकि किसी तरह की जनहानि या असुविधा न हो।

🔸 नालों की सफाई और जलभराव की मॉनिटरिंग

उन्होंने नगर निकाय को सख्त निर्देश दिए कि सभी नालों की समयबद्ध व नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। जलभराव की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो और फील्ड में तैनात कर्मी सक्रिय भूमिका निभाएं।

🔸 कंट्रोल रूम 24×7 रहेगा सक्रिय

आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से मानगो नगर निगम कार्यालय में 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। पालीवार कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो किसी भी आपात सूचना पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।