बड़सोल, 27 जुलाई – भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह सभी जरूरतमंद और गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) और अबुआ आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराए।
बड़सोल मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लोग आज भी गरीबी रेखा के नीचे जीवन बिता रहे हैं। हाल ही में हुई बारिश से कई परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हर बेघर व्यक्ति को छत मुहैया कराए। साथ ही, डॉ. गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है, जो कि प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। भाजपा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, कमलकांत सिंह, राखोहरी मुखी, मानिक दास, शिवशंकर माईती, असीम सेनापति, कार्तिक पैड़ा, देवव्रत दे, अर्णव भूईं, राजीव भूईं, रूपेश सिंह, बबलू महाली, देव मंडल, सुभाष राणा, रॉबिन नायक, यादव पात्र, राज महापात्र, शिबू संतरा, लिटू आईच और नीलाद्री आईच सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।