बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम), 2 जून —
मालबांधी गांव के प्रतिभाशाली छात्र दिव्यांशु श्यामल ने जेईई एडवांस 2025 में ऑल इंडिया जनरल रैंक 3430 हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ दिव्यांशु का भारत के किसी टॉप 7 आईआईटी में प्रवेश तय हो गया है।
दिव्यांशु ने जेईई मेन में 99.79 परसेंटाइल, मैट्रिक में 92% और इंटरमीडिएट में 86% अंक प्राप्त किए। उनकी प्रारंभिक शिक्षा स्ट. जेवियर्स, चाईबासा से हुई, जबकि इंटर की पढ़ाई गायत्री शिक्षा निकेतन, आदित्यपुर से की। जेईई की तैयारी दिव्यांशु ने नारायणा कोचिंग संस्थान से की।
दिव्यांशु के पिता नीरद बरन श्यामल, भूतपूर्व डिप्टी मैनेजर, भूषण स्टील, ने भावुक होकर बताया कि यह सफलता दिव्यांशु के दिवंगत दादा रमानाथ सामल के सपनों की सच्चाई है। मां मौसमी मोहंती हटगमरिया मिडिल स्कूल में शिक्षिका हैं।
इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर है। दिव्यांशु अब क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। उसका लक्ष्य आईआईटी से पढ़ाई कर देश के तकनीकी विकास में योगदान देना है।