Responsive Menu
Add more content here...

पर्यटन विकास को लेकर हुई जिला परिषद् की बैठक, बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती रहे शामिल

Spread the love

जमशेदपुर। जिला पर्यटन संवर्धन परिषद् (DTPC) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास, संरक्षण और व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि बहरागोड़ा सहित पूरे जिले में कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल हैं, जिनकी पहचान राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विकास से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटन स्थलों तक पहुँचने के लिए आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जाए और लंबित योजनाओं को गति दी जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य होने पर जिला पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा।