जमशेदपुर।
जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर 11 सितंबर 2025 की मध्यरात्रि को जिला खनन विभाग की टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के मौजा चंदनपुर में करीब 10,500 सिएफटि अवैध बालू का भंडारण पकड़ा गया। मौके पर खनिज को जप्त कर श्यामसुंदरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
इसी क्रम में धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के काजू बागान भालकी मोड़ के पास छापेमारी में अवैध परिवहन करते हुए दो हाईवा वाहन (नंबर JH05BZ-4154 और JH05CB-6407) को जप्त किया गया। दोनों वाहनों के खिलाफ धालभूमगढ़ थाना में केस दर्ज किया गया है।
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और परिवहन गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही खनन संसाधनों के संरक्षण और राजस्व हानि रोकने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।