Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला के राजस्टेट स्थित दुर्गा मंडप में पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्राम प्रधानों का मिलन समारोह आयोजित

Spread the love

घाटशिला संवाददाता: घाटशिला के राजस्टेट स्थित दुर्गा मंडप में पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्राम प्रधानों का मिलन समारोह घाटशिला के ग्राम प्रधान बादल चौधरी के अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाजसेवी अमित महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने ने ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम सभा को सशक्तिकरण करने के पेसा कानून अधिनियम लागू करना आवश्यक है। ग्राम प्रधान को जागरूक और सशक्त होना होगा। इसके लिए संगठन आवश्यक है। पंचायत से लेकर राज्य स्तर पर ग्राम प्रधान संगठित होकर जनहित में कदम उठाए। इस मौके पर पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की जिला कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से ग्राम प्रधानों का जिला अध्यक्ष के रूप में अरूण बारिक को मनोनीत किया गया। इसके अलावा हेमंत भक्त एवं जुगल किशोर सिंह सरदार को उपाध्यक्ष, मृत्युंजय महतो को महासचिव, भुषण महतो एवं हिमांशु महतो को सचिव,, बादल चौधरी को कोषाध्यक्ष एवं कमलकांत गोप को सह- कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला कमेटी में विन्दाबन दास, सुभाष चंद्र सिंह भूचेन वाहा, शंभू नाथ सोरेन बनावली महतो विनोद बिहारी नायक दुर्गा पद धीर, देवेंद्र सिंह शिवचरण सिंह केसरी मोहन महतो मदन गोपाल पांडा,