Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा के मानुषमुडिया गांव में भारी बारिश से गिरी कच्चे मकान की दीवार, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Spread the love

बहरागोड़ा, पूर्वी सिंहभूम संवाददाता (बापुन) | 24 अगस्त 2025
बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुडिया गांव में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण एक कच्चे एज्बेस्टर मकान की दीवार गिर गई। यह मकान गांव की निवासी मीरा रानी जाना का है, जिनका पूरा परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।

घटना के संबंध में मीरा जाना ने बताया कि

“जिस वक्त दीवार गिरी, उस समय घर में कोई नहीं था। यदि कोई सदस्य मौजूद होता, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।”

दीवार गिरने की इस घटना से परिवार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के बीच खुले में रसोई करना, बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करना बेहद कठिन हो गया है। मकान के क्षतिग्रस्त होने से सुरक्षा और दैनिक जरूरतें दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

परिवार ने इसकी जानकारी गांव के मुखिया राम मुर्मू को दी, जिन्होंने मौके का निरीक्षण करने के बाद प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास सहायता की मांग की है।

मुखिया ने कहा,

“यह एक गंभीर मामला है। प्रशासन को जल्द से जल्द प्रभावित परिवार की मदद करनी चाहिए।”

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि बारिश के दौरान असुरक्षित घरों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।