Responsive Menu
Add more content here...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ‘बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर’ पुस्तक का लोकार्पण

Spread the love

रांची: झारखंड विधान सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर : A Touch of the Divine (दिव्यता का स्पर्श)” का लोकार्पण किया।

यह पुस्तक देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह कृति देवघर की पहचान और आध्यात्मिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

राज्य सरकार का मानना है कि इस तरह की साहित्यिक रचनाएँ झारखंड के पर्यटन और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।