
चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर, नगर पंचायत कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर प्रशासक मोटाय बानरा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

नगर प्रशासक ने सभी सफाई मित्रों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की, जिससे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र हमारे शहर के असली नायक हैं, जो अपनी निस्वार्थ सेवा से हमें प्रेरणा देते हैं। उनके सम्मान में प्रोत्साहन पत्र वितरित किए गए।


इस अवसर पर नगर प्रबंधक अनंत कुमार खालखो, कनीय अभियंता प्रभात मिंज, मीता राय, रोहित लकड़ा, और राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र कुमार उरांव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने सफाई मित्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह कार्यक्रम सफाई मित्रों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके मनोबल को बढ़ाने का एक शानदार तरीका था।


