बहरागोड़ा संवाददाता (निलेश बेरा)प्रशासन ने बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। महुलडांगरी गांव के समीप एक 14 चक्का ट्रक को अवैध रूप से बालू ढोते हुए पकड़ा गया। ट्रक संख्या WB 33 E 9232 को जब्त कर बहरागोड़ा थाना लाया गया है।सूत्रों के अनुसार, अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा की संयुक्त कार्रवाई में यह ट्रक पकड़ा गया। वाहन मालिक, चालक और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा अवैध बालू खनन व परिवहन पर नियंत्रण के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बावजूद इसके, बालू माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में बड़े वाहनों से बालू की तस्करी कर पश्चिम बंगाल और जमशेदपुर भेजा जा रहा है।स्थानीय निवासियों ने चिंता व्यक्त की है कि पर्यावरण के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है। उनका कहना है कि वर्षा ऋतु के दौरान नदी से बालू उठाना पूरी तरह अनुचित है, लेकिन इसके बावजूद स्वर्णरेखा नदी से बालू की अवैध निकासी बदस्तूर जारी है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध गतिविधि में लिप्त माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए और स्थायी समाधान के उपाय किए जाएं।