नई दिल्ली। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि इंडिया गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। बताया जा रहा है कि विपक्षी दल इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा कर रहे हैं और अगले कुछ दिनों में औपचारिक घोषणा हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, गठबंधन का आरोप है कि चुनाव आयोग के कामकाज में निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। इसी आधार पर महाभियोग की रणनीति पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
🔹 अगर विपक्ष इस दिशा में आगे बढ़ता है तो यह भारतीय राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम माना जाएगा।
इस खबर से जुड़े और अपडेट के लिए जुड़े रहिए अबुआ खबर के साथ।