भुवनेश्वर।
बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख और ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक को रविवार (17 अगस्त, 2025) शाम स्वास्थ्य समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
भुवनेश्वर स्थित एसयूएम अल्टीमेट मेडिकेयर अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, पटनायक को शाम 5:15 बजे निर्जलीकरण की शिकायत पर भर्ती किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है और फिलहाल किसी तरह की गंभीर चिंता की बात नहीं है।
पार्टी सूत्रों ने भी बताया कि डॉक्टरों की टीम उनकी नियमित निगरानी कर रही है और अगले कुछ घंटों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।