Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर: सिदगोड़ा टाउन हॉल में सहकारी समितियों के सशक्तिकरण पर कार्यशाला, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

Spread the love

जमशेदपुर।
सिदगोड़ा टाउन हॉल में शनिवार को एक दिवसीय बहुद्देशीय सहकारी समितियों के सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के एडीसी भगीरथ प्रसाद मौजूद थे।

इस कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को कम लागत में उन्नत खेती के तरीके सिखाना और अधिक मुनाफा कमाने के उपाय बताना था। इसमें लेम्प्स के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे गांव-गांव जाकर किसानों को लाभकारी खेती के बारे में जानकारी दे सकें।

सहकारिता विभाग की पदाधिकारी आशा टोप्पो ने बताया कि रांची से आए विशेषज्ञ अधिकारियों ने भी किसानों को खेती के उन्नत तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि कैसे नई तकनीक और सहकारी समितियों की मदद से उत्पादन बढ़ाकर आय को दोगुना किया जा सकता है।

कार्यशाला में किसानों को उन्नत बीज, वैज्ञानिक खेती, फसल विविधीकरण और सहकारी समितियों की भूमिका जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।