जमशेदपुर।
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान की ओर से बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। संस्था हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा के साथ विशाल भंडारे का आयोजन कर रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और प्रगति आए। उन्होंने यह भी कामना की कि हमारा देश निरंतर सशक्त और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति भाव से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे रहे।