बहरागोड़ा संवाददाता ( एन.बेरा )
झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षडंगी ने मंगलवार को भारत रत्न एवं समाजवादी विचारक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। यह कार्यक्रम बहरागोड़ा स्थित उनके आवासीय कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. षडंगी ने जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं और सदस्यों — मृत्युंजय साव, विधान राय, रबी दे, शत्रुघ्न कर, बिनंद जाना, सनत कर, हुकुम महतो आदि ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को नमन किया।
इस अवसर पर डॉ. षडंगी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के प्रहरी और जनआंदोलन के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा सत्ता के बजाय जनता की आवाज़ बनने का कार्य किया। आज के समय में उनके विचार और सिद्धांत पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं।
उन्होंने आगे कहा कि — “हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सच्चे लोकतंत्र की स्थापना के लिए कार्य करना चाहिए, तभी उनके सपनों का भारत साकार हो सकेगा।”