Responsive Menu
Add more content here...

मधुआबेड़ा के धीवर टोला में चापाकल खराब, 30 परिवारों को पेयजल संकट

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (एन.बेरा) :
बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत अंतर्गत मधुआबेड़ा गांव के धीवर टोला में स्थित चापाकल पिछले कुछ दिनों से काम नहीं कर रहा है। इस चापाकल पर ही टोला के लगभग 30 परिवार, यानी करीब 160 लोग निर्भर हैं। चापाकल खराब होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है, जिससे खासकर महिलाएं और बच्चे बहुत परेशान हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि यह टोला में एकमात्र पेयजल स्रोत है। इस समस्या को लेकर उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया है, लेकिन अभी तक चापाकल की मरम्मत के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। खराब चापाकल के कारण न केवल पीने के पानी की समस्या बढ़ी है, बल्कि खाना पकाने, कपड़े धोने और मवेशियों की देखभाल जैसे रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कतें आ रही हैं।

टोला के लोग अब स्थानीय प्रशासन और पेयजल विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि या तो इस चापाकल की मरम्मत की जाए, या इसे हटाकर नया चापाकल या सोलर जलमीनार स्थापित किया जाए।

इस मौके पर टोला के निवासी मालति बेरा, सारथी रानी बेरा, बुलु बेरा, भूटली बेरा, तारा बेरा, बेबी बेरा, सुलता मुंडा, सोमवारी बेरा, मकरी मुंडा, श्रीमती मुंडा, ललिता मुंडा, श्रीहरी बेरा, डमा बेरा, भानु बेरा, निताई बेरा, महेन्द्र नाथ बेरा, जशहर मुंडा, शरत चन्द्र मुंडा, दिलीप मुंडा आदि उपस्थित थे।