रांची। संवाददाता
झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता का इस्तीफ़ा राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ IPS अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य की प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार ने शुक्रवार को जारी अधिसूचना में यह आदेश जारी किया। नई प्रभारी डीजीपी के रूप में तदाशा मिश्रा शीघ्र ही पदभार ग्रहण करेंगी।
