Responsive Menu
Add more content here...

रांची: मंत्री हफीजुल हसन एयर एंबुलेंस से गुरुग्राम रेफर

Spread the love

रांची। झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन को स्वास्थ्य कारणों से शनिवार को एयर एंबुलेंस के जरिए गुरुग्राम भेजा गया। बीते गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। गुरुग्राम के मेडांटा अस्पताल में उन्हें आगे की बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष बात यह रही कि वार्ड से बाहर निकलते समय मंत्री हसन स्वयं पैदल चलते हुए एंबुलेंस तक पहुंचे।