Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती के प्रयास से दिव्यांगजनों को मिली बैटरी संचालित ट्राई-साइकिल

Spread the love

बहरागोड़ा। क्षेत्र के दिव्यांगजन अब और अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे। विधायक समीर कुमार महांती के अथक प्रयासों का नतीजा है कि दिव्यांगजनों को बैटरी संचालित ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है।

गौरतलब है कि विधायक समीर मोहंती ने विधानसभा की पटल पर इस मांग को मजबूती से उठाया था। इसके बाद सरकार ने पहल करते हुए दिव्यांगजनों के लिए यह महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई।

दिव्यांग मोर्चा ने इस पहल के लिए विधायक समीर मोहंती को धन्यवाद व बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयास से दिव्यांगजनों को न केवल सुविधा मिलेगी बल्कि उनके जीवन में आत्मसम्मान और सहजता भी आएगी।