Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: शहीद साबुआ हांसदा की शहादत दिवस की तैयारी, 12 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता( रोहन सिंह) ।
चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत अंतर्गत केरुकोचा हाट मैदान में गुरुवार शाम एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 12 सितंबर को जंगल बचाओ आंदोलन के महानायक शहीद साबुआ हांसदा की शहादत दिवस मनाने की तैयारियों पर चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहादत दिवस को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया तथा स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शहीद को श्रद्धांजलि देने की अपील की गई।

स्थानीय ग्रामीणों और नेताओं ने कहा कि साबुआ हांसदा के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता, उनकी शहादत ही जंगल बचाओ आंदोलन की प्रेरणा बनी। आयोजन समिति ने बताया कि इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत और प्रेरणादायी भाषणों का भी आयोजन होगा।