Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं की टीम ने बहरागोड़ा प्रखंड में किया सर्वे, योजनाओं की पहुंच का लिया जायज़ा

Spread the love

बहरागोड़ा, झारखंड। संवाददाता: बापुन

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय (JMWU) से आई 20 छात्राओं की एक टीम ने बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गांवों में जाकर सामाजिक और सरकारी योजनाओं की पहुंच का सर्वेक्षण किया। यह सर्वे खासतौर पर सबर समुदाय के परिवारों को केंद्र में रखकर किया गया।

टीम ने गांव-गांव जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, राशन कार्ड, बच्चों के लिए स्कॉलरशिप, पीएम किसान योजना, पीएम क्रेडिट कार्ड और अटल पेंशन योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति को लेकर घर-घर पूछताछ की।

इस सर्वे का उद्देश्य यह जानना है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ज़मीनी स्तर पर किस हद तक लोगों तक पहुंच पाया है। बताया गया कि सर्वे रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर जिला प्रशासन को सौंपनी है।

सर्वे टीम के साथ पारुलिया पंचायत की मुखिया सुप्रणा सिंह, उप मुखिया पिऊ दास, पंचायत सचिव विकास रुहीदास, एनएम निल्लम टप्पू, चंपा नायक, महुआ दत्त, पुलकेश नायक, बिस्वाजीत पाल, शुभ्रा घोष, जयदेव दास, संध्या रानी मंगल और सौरभ मिश्रा जैसे स्थानीय प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी शामिल थे।

यह पहल न केवल छात्रों के लिए सामाजिक क्षेत्र में व्यवहारिक अनुभव का अवसर बनी, बल्कि ग्रामीणों के लिए अपनी समस्याओं को उजागर करने का एक मंच भी बनी।