Responsive Menu
Add more content here...

मानुषमुड़िया गांव में धूमधाम से हुई माँ मनसा देवी की पूजा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन)– बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया गांव में माँ मनसा देवी की दो दिवसीय विशेष पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में मानुषमुड़िया सहित सोनाकोड़ा और आस-पास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

पूजा की शुरुआत परंपरागत तरीके से की गई, जहाँ पुजारी द्वारा गाँव के तालाब से कलश लाकर पूजा स्थल पर विधिवत रूप से स्थापना की गई। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना की गई जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने आस्था के साथ भाग लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि माँ मनसा देवी की पूजा से सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इस धार्मिक आयोजन के दौरान शुक्रवार को पूरे गांव में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला, क्योंकि मान्यता है कि पूजा के दिन भोजन पकाना वर्जित होता है।

शाम को भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शनिवार को पूजा समापन के साथ कलश विसर्जन की रस्म संपन्न होगी।

इस अवसर ने न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा को बल दिया, बल्कि सामुदायिक एकता और परंपराओं के महत्व को भी दर्शाया।