Responsive Menu
Add more content here...

कालापाथर गांव में सांप के डंसने से महिला घायल, झाड़ग्राम रेफर

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर गांव में गुरुवार सुबह एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी तबीयत गंभीर हो गई। घायल महिला की पहचान सींगो सोरेन के रूप में हुई है।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, सींगो सोरेन गुरुवार सुबह अपने घर का दरवाजा खोल रही थीं, तभी दरवाजे के पास छिपे एक जहरीले सांप ने उनके दाहिने पैर में काट लिया। सांप के डंसते ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

चिकित्सक डॉ. नरेश बास्के ने प्राथमिक उपचार के तहत महिला को पांच एंटीवेनम इंजेक्शन दिए और बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर बरसात के मौसम में जब सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।